Posts

Showing posts from August, 2021

कथा नल दमयंती || 22. || नल और दमयंती का पूर्व जन्म

आपका ॐ जितेंद्र सिंह तोमर  द्वारा लिखित हमारी सीरीज बागवान काका  में एक बार फिर से स्वागत है । इस भाग में हम जानेंगे कि नल और दमयंती पूर्व जन्म में क्या थे? जब तक हम यह नहीं जानेंगे तो कथा समझने में कुछ नहीं कुछ कठिनाई रहेगी ही। इस कहानी में हम आपको नल और दमयंती के पूर्व जन्म की कथा सुनाने जा रहे हैं। मुझे आशा है कि आपको यह कथा सीरीज बहुत पसंद आएगी। नल और दमयंती का पूर्व जन्म  श्री शिव महापुराण के अनुसार अर्बुदांचल पर्वत के समीप भील वंश में आहुक नामक एक भील अपनी पत्नी आहुका के साथ निवास करता था। दोनों एक दूसरे से अथाह प्रेम करते थे। आहुका परम सुन्दरी, बड़ी पतिव्रता तथा धर्मशील स्त्री थी। "स्वामी सुना है भगवान जोड़े आसमान में ही बना देते हैं। शायद हमारा यह मिलन भी उसी नियति का फल हो।", आहूका ने अपने पति आहुक से कहा। "सत्य वचन, देवी ! मुझे शास्त्रों पर पूरा विश्वास है। उसमें लिखा एक एक वचन सत्य है। हो सकता है इनको समझने में कुछ कमी रह जाए। फिर भी ऋषि-मुनियों का कथन कभी असत्य नहीं होता।" मुस्कुराते हुए आहुक ने उत्तर दिया। दोनों पति-पत्नी भगवान शिव के अनन्य उपासक थे। ...