नल-दमयंती 1

नल दमयंती की कथा(भाग -१)

JULY 21, 2020
जय श्री राधे राधे

जब अर्जुन अस्त्र प्राप्त करने के लिए इंद्रलोक चले जाते हैं। तब पांडव भी काम्यक  वन में निवास कर रहे थे। वे राज्य अर्जुन  के वियोग से बड़े ही दुखी हो रहे थे। एक दिन की बात है पांडव और द्रौपदी इसी संबंध में कुछ चर्चा कर रहे थे। धर्मराज युधिष्ठिर भीम सेन को समझा ही रहे थे। कि महर्षि ब्रहदश्व  उनके आश्रम आते हुए दिख पड़े। महर्षि ब्रहदश्व  को आते देख कर धर्मराज युधिष्ठिर ने आगे जाकर शास्त्र विधि के अनुसार उनकी पूजा की आसन पर बैठाया,। उनके विश्राम कर लेने पर युधिष्ठिर उनसे अपना वृत्तांत बताने लगे उन्होंने कहा कि हे महर्षि! कौरवों ने कपट बुद्धि के साथ मुझे बुलाकर जुआ खेला और मुझ अनजान को हराकर मेरा सर्वस्व छीन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मेरी प्राण प्रिया द्रोपदी को घसीट कर भरी सभा में अपमानित किया। उन्होंने हमें काला मृगछाला ओढ़ाकर  भेज दिया। आप ही बताइए कि पृथ्वी पर भाग्यहीन राजा और कौन है क्या?आपने मेरे जैसा दुखी और कहीं देखा या सुना है? महर्षि ने कहा आपका यह कहना ठीक नहीं है कि मुझसे दुखी राजा और कोई नहीं हुआ क्योंकि मैं तुम से भी अधिक दुखी और मंद भाग्य राजा का वृतांत जानता हूं। तुम्हारी इच्छा हो तो मैं सुना सकता हूं। धर्मराज युधिष्ठिर के आग्रह करने पर महर्षि बृहदश्व ने  कहना प्रारंभ किया।

 दमयंती का स्वयंवर और विवाह -: 


 धर्मराज! निषद देश में वीरसेन के पुत्र नल नाम के एक राजा हो चुके हैं। वे बड़े गुणवान परम सुंदर सत्यवादी जितेंद्रिय सबके प्रिय वैदज्ञ एवं ब्राह्मण थे। उनकी सेना बहुत बड़ी थी। वे स्वयं अस्त्र विद्या में निपुण थे। वह वीर योद्धा उदार और प्रबल पराक्रमी भी थे। उन्हें जुआ खेलने का भी कुछ-कुछ शौक था। उन्हीं दिनों विदर्भ देश में भीम नाम के एक राजा राज्य करते थे ।वे भी नल के सम्मानित सर्वगुण संपन्न और पराक्रमी थे। उन्होंने दमन ऋषि को प्रसन्न करके उनसे वरदान से चार संताने प्राप्त की थी। तीन पुत्र और एक कन्या। पुत्रों के नाम थे दम दांत और दमन पुत्री का नाम था दमयंती। दमयंती लक्ष्मी के समान रुप वती थी उसके नेत्र विशाल थे। देवताओं और यक्षो में भी वैसी सुंदरी कहीं देखने में नहीं आती थी। उन दिनों कितने ही लोग  विदर्भ से निषद देश में आते और राजा नल के सामने दमयंती के रूप और गुण का बखान करते। निषद देश से विदर्भ में जाने वाले भी दमयंती के सामने राजा नल के रूप गुण और पवित्र चरित्र का वर्णन करते। इससे दोनों के हृदय में पारस्परिक अनुराग अंकुरित हो गया। एक दिन राजा नल ने अपने महल के उद्यान में कुछ हंशों को देखा। उन्होंने एक हंस को पकड़ लिया। हंस ने कहा आप मुझे छोड़ दीजिए तो हम लोग दमयंती के पास जाकर आप के गुणों का ऐसा बखान करेंगे कि वह आपको अवश्य अवश्य वर लेगी। नल ने हंस को छोड़ दिया।वे सब उडकर  विदर्भ में गए।दमयंती  अपने पास हंसों को देखकर बहुत प्रसन्न हुई। और हंसों को पकड़ने के लिए उनकी ओर दौड़ने लगी। दमयंती जिस हंस को पकड़ने के लिए दौड़ थी। वह बोल उठा कि अरी दमयंती! निषद देश में एक नल नाम का राजा है। वह अश्विनी कुमार के समान सुंदर है। मनुष्यो में उसके समान सुंदर और कोई नहीं है। वह मानो मूर्तिमान कामदेव है। यदि तुम उसकी पत्नी हो जाओ तो तुम्हारा जन्म और रूप दोनों सफल हो जाए। हम लोगों ने देवता गंधर्व मनुष्य सर्प राक्षसों को घूंम घूंम कर देखा है। नल के समान सुंदर पुरुष कहीं देखने में नहीं आया। जैसे तुम स्त्रियों में रत्न हो वैसे नल पुरुषों मेंभूषण है तुम दोनों की जोड़ी बहुत ही सुंदर होगी। दमयंती ने कहा हंस तुम नल से भी ऐसी ही बात करना। हंस ने निषद देश से लोट नल से दमयंती का संदेश कह दिया। हंस के मुख से  राजा नल की कीर्ति सुनकर उनसे प्रेम करने लगी। उसकी आसक््तति इतनी बढ़ गई ।कि वह रात दिन उनका ही ध्यान करती रहती शरीर धूमिल और दुबला हो गया। वह दीन सी दिखने लगी। सखियों नेे दमयंतीके हदय का भाव समझकर विदर्भ राज से निवेदन किया कि आप की पुत्री अस्वस्थ हो गई है। राजा भीम ने अपनी पुत्री के संबंध में बड़ा विचार किया। अंत में वह इस निर्णय पर पहुंचा कि मेरी पुत्री विवाह योग्य  हो गई है। इसलिए इसका स्वयंबर कर देना चाहिए। उन्होंने सब राजाओं को स्वयंबर का निमंत्रण पत्र भेज दिया और सूचित कर दिया कि राजाओं को दमयंती के स्वयंवर में पधार कर लाभ उठाना चाहिए और मेरा मनोरथ पूर्ण करना चाहिए। देश देश के नरपति हाथी घोड़े और रथों की ध्वनि से पृथ्वी को मुखरित करते हुए सज धज कर विदर्भ देश में पहुंचने लगे। भीम ने सबके स्वागत सत्कार की समुचित व्यवस्था की।
देव ऋषि नारद और पर्वत के द्वारा   देवताओं को भी दमयंती के स्वयंबर समाचार मिल गया। इन्द्रादि सभी लोकपाल भी अपनी मंडली और वाहनों सहित विदर्भ देश के लिए रवाना हुए। राजा नल का चित पहले से ही दमयंती पर आसक्त हो चुका था ।उन्होंने भी दमयंती के स्वयंवर में सम्मिलित होने के लिए विदर्भ देश की यात्रा की। देवताओं ने स्वर्ग से उतरते समय देख लिया कि कामदेव के समान सुंदर नल दमयंती के स्वयंबर के लिए जा रहे हैं।सूर्य के समान कांति और लोक संपत्ति से देवता भी चकित हो गये।उन्होंने पहचान लिया कि यह नल है। उन्होंने अपने विमानों को आकाश में खड़ा कर दिया और नीचे उतर कल से कहा राजेंद्र नल! आप बड़े सत्यवादी हैं। आप हम लोगों की सहायता करने के लिए दूत बन जाईये। नल ने प्रतिज्ञा कर ली और कहा कि बताइए आप कौन हैं और मुझे क्या काम करना है? तब इंद्र ने कहा हम लोग देवता है मैं इंद्र हूं और यह अग्नि वरुण और यम हैं। हम लोग दमयंती के लिए यहां आए हैं। आप हमारे दुत बनकर दमयंती के पास जाइए और कहिए कि इंद्र वरुण अग्नि और यम देवता तुम्हारे पास आकर तुम से विवाह करना चाहते हैं। इनमें से तुम चाहे जिस देवताओं को पति रूप में स्वीकार कर लो। नल ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि देवराज! वहां आप लोगों के और मेरे जाने का एक ही प्रयोजन है। इसलिए आप मुझे दूत बनाकर भेजें यह उचित नहीं है। जिसकी किसी स्त्री को पत्नी के रूप में पाने की इच्छा हो चुकी है। वह भला उसको कैसे छोड़ सकता है। और उसके पास जाकर ऐसी बात कही कैसे सकता है। आप लोग कृपया इस विषय में मुझे क्षमा कीजिए। देवताओं ने कहा नल तुम पहले हम लोगों से प्रतिज्ञा कर चुके हो कि मैं तुम्हारा काम करुंगा। प्रतिज्ञा मत तोड़ो अविलंब वहां चले जाओ नल ने कहा राज महल में निरंतर कड़ा पहरा रहता है। मैं कैसे जा सकूंगा। इंद्र ने कहा जाओ तुम वहां जा सकोगे। इंद्र की आज्ञा  मिलने राज महल में बेरोकटोक प्रवेश करके दमयंती को देखा। दमयंती और उसकी सखियां भी उसे देखकर अवाक रह गई। इस अनुपम सुंदर पुरुष को देखकर मुग्ध हो गई और लज्जित होकर कुछ बोल ना सकी।
दमयंती ने अपने को संभालकर राजा नल से कहा वीर! तुम देखने में बड़े सुंदर और निर्दोष जान पड़ते हो पहले अपना परिचय बताओ? तुम यहां किस उद्देश्य से आए हो और यहां आते समय द्वारपालों ने तुम्हें देखा क्यों नहीं? उनसे तनिक भी चूक हो जाने पर मेरे पिता उने बड़ा कड़ा दंड देते हैं। नल ने कहा कल्याणि! मै नल लोकपाल ओं का दूत बनकर तुम्हारे पास आया हूं। सुंदरी! इंद्र अग्नि वरुण और यम यह चारों देवता तुम्हारे साथ विवाह करना चाहते हैं। तुम इनमें से किसी एक देवता को अपने पति के रुप में स्वीकार कर लो यही संदेश लेकर मैं तुम्हारे पास आया हूं। उन देवताओं के प्रभाव से जब मैं तुम्हारे महल में प्रवेश करने लगा तो मुझे कोई नहीं देख सका ।मैंने देवताओं का संदेश कह दिया। अब तुम्हारी जो इच्छा हो करो। दमयंती बड़ी श्रद्धा के साथ देवताओं को प्रणाम करके मंद मंद मुस्कुरा कर नल से कहा नरेंद्र! आप मुझे प्रेम दृष्टि से देखें और आज्ञा कीजिए कि मैं यथाशक्ति आपकी क्या सेवा करूं। मेरे स्वामी मैंने अपना सब कुछ और अपने आपको भी आपके चरणों में सौंप दिया है। कि आप मुझ पर विश्वास हो प्रेम कीजिए। जिस दिन से मैंने हंसों  की बात सुनी। उसी दिन से मैं आपके लिए व्याकुल हूं। आपके लिए ही मैंने राजाओं की भीड़ इकट्ठी की है। यदि आप मुझ दासी की प्रार्थना स्वीकार नही करेंगे  तो मैं विष खाकर , आग में जलकर, पानी में डूब कर यि फांसी लगाकर आपके आपके लिए अपने प्राण त्याग दूंगी।

राजा नल ने कहा जब बड़े बड़े लोग पाल तुम से विवाह कि
 प्रार्थना कर रहे हैं। तब तुम मुझ मनुष्य को क्यों चाहा रही हो। उन  देवताओं के चरण रेनू के समान भी तो मैं नहीं हूं। तुम अपना मन उन्हीं में लगाओ। देवताओं का अप्रिय करने से मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। तू मेरी रक्षा करो और उनका वरण कर लो। नल की बात सुन कर दमयंती घबरा गई। उसके दोनों नेत्रों से आंसू छलक आए। वह कहने लगी मैं सब देवताओं को प्रणाम करके आपको ही पति रूप में वर्णन कर रही हूं। यह मैं सत्य सपथ खा रही हूं। उस समय दमयंती का शरीर कांप रहा था। हाथ जुड़े हुए थे। राजा नल कहा अच्छा तब तुम ऐसा ही करो परंतु यह बताओ कि मैं यहां उनका दूत बनकर संदेश पहुंचाने के लिए आया हूं। यदि इस समय मैं अपना स्वार्थ बना लू तो कितनी बुरी बात है। मैं अपना स्वार्थ तो तभी नहीं बना सकता हूं। यदि वह धर्म के विरुद्ध हो  तुम्हें भी ऐसा ही करना चाहिए। दमयंती ने गदगद कंठ से कहा कि महाराज इसके लिए एक  निर्दोष उपाय है। उसके अनुसार काम करने पर आपको कोई दोष नहीं लगेगा। उपाय यह कि आप लोकपालो के साथ स्वयंबर मंडप में पधारे। मैं उनके सामने आप को वरण कर लूंगी। तब आपको दोष नहीं लगेगा। 

अब राजा नल देवताओं के पास आए। देवताओं के पूछने पर उन्होंने कहा मैं आप लोगों की आज्ञा से दमयंती के महल में गया बाहर बूढ़े द्वारपाल पहरा दे रहे थे। परंतु उन्होंने आप लोगों के प्रभाव से मुझे देखा नहीं केवल दमयंती  और उसकी सखियों ने मुझे देखा और आश्चर्य में पड़ गई। मैंने दमयंती के सामने आप लोगों का वर्णन किया परंतु वह तो आप लोगों को न चाह कर मुझे ही पसंद करने पर तुली है। उसने कहा कि सब देवताओं के साथ आप स्वयंबर में आए और  मैं उनके सामने ही आपको वरण कर दूंगी। इसमें आपको दोष नहीं लगेगा। मैंने आप लोगों के सामने सब बातें कह दी ।अंतिम प्रमाण आप लोगों ही है। 

राजा भीम ने शुभ मुहूर्त में स्वयंवर का समय रखा और लोगों को बुलवा भेज दिया सब राजा अपने अपने निवास स्थान से आकर स्वयंबर मंडप में यथा स्थान बैठने लगे। पूरी सभा राजाओं से भर गई। जब सब लोग अपने अपने आसन पर बैठ गए। तब सुंदरी दमयंती अपनी अंग कांति से राजाओं के मनऔर नेत्रों को अपनी ओर आकर्षित करती हुई रंग मंडप में आई। राजाओं का परिचय दिया जाने लगा। दमयंती एक एक को देख कर आगे बढ़ने लगी। आगे एक ही स्थान पर नल के समान आकार और वेशभूषा के पांच राजा इकट्ठे ही बैठे हुए थे। दमयंती को संदेह हो गया वह राजा नल को नहीं पहचान सके वह जिसकी ओर देखती वहीं नल जान पड़ता। इसलिए विचार करने लगी कि मैं देवताओं को कैसे पहचानू और यह राजा नल है यह कैसे जानू उसे बड़ा दुख हुआ। अंत में दमयंती ने यही निश्चय किया कि देवताओं की शरण में जाना ही उचित है। हाथ जोड़कर प्रणाम पूर्वक स्तुति करने लगी। देवताओं के मुंह से नल का वर्णन सुनकर मैंने पति रूप से वरण वरण कर लिया था। मैं मन से और वाणी से नल के अतिरिक्त और किसी को नहीं चाहती। देवताओं ने निश्चय कर ही नल को ही मेरा पति बना दिया है। तथा मैंने नल की आराधना के लिए यह व्रत प्रारंभ किया है। मेरी सत्य सपथ के बल पर देवता लोग मुझे ही ने उन्हें ही दिखला दे। ऐसा लोकपाल और आप लोग अपना रूप प्रकट कर दें जिससे मैं पुण्यश्लोक नरपति नल को पहचान सकूं। देवताओं ने दमयंती का यह विलाप सुना उसके दृढ़ निश्चय सच्चे प्रेम आत्म शुद्धि बुद्धि भक्ति और नल परायणता को देखकर उन्होंने उसे ऐसी शक्ति दे दी जिससे वह देवता और मनुष्य का भेद समझ सके। दमयंतीने देखा कि देवताओं के शरीर पर पसीना नहीं है। उनकी पलके  गिरती नहीं है। उनके गले में पड़ी पुष्पमाला मुरझाती नहीं है। शरीर पर मेल नहीं है। वे सिंहासन पर बैठे हैं। परंतु पैर जमीन को नहीं छुते है उनकी परछाई नहीं पड़ती इधर नल के शरीर की छाया पड़ रही है। माला कूमला गई है। और पसीना भी है। पलके बार-बार गिर रही है। इस प्रकार दमयंती ने देवताओं को पहचान लिया। और मन ही मन में राजा नल को प्रणाम करके धर्म का सहारा लेकर दमयंती ने राजा नल के गले में जयमाला पहना दी।

देवता और महर्षि साधु साधु कहने लगे। राजाओं में हाहाकार मच गया। राजा नल ने दमयंती का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कल्याणी! तुमने देवताओं के सामने रहने पर भी उन्हें वरन न करके मुझे वरण किया। इसलिए तुम मुझको प्रेम परायण पति समझना। मैं तुम्हारी बात मानूंगा जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेंगे, तब तक मैं तुमसे प्रेम करूंगा। यह मैं तुमसे शपथ पूर्वक सत्य कहता हूं। दोनों ने प्रेम से एक दूसरे का अभिनंदन करके इंद्र आदि देवताओं की शरण ग्रहण की, देवता भी बहुत प्रसन्न हुए, उन्होंने नल को आठ वरदान दिए। इंद्र ने कहा नल! तुम्हें यज्ञ में मेरा दर्शन होगा और उत्तम गति मिलेगी। अग्नि ने कहा जहां तू मेरा स्मरण करोगे वही में प्रकट हो जाऊंगा और मेरे ही समान प्रकाशमय लोक तुम्हें प्राप्त होंगे। यमराज ने कहा तुम्हारी बनाई हुई रसोई बहुत मीठी होगी और तुम अपने धर्म में दृढ़ रहोगे। वरुण ने कहा जहां तुम चाहोगे वही जल प्रकट हो जाएगा तुम्हारी माला उत्तम गंध से परिपूर्ण रहेगी। इस प्रकार दो दो वर देकर सब देवता अपने अपने लोको में चले गए। निमंत्रित राजा लोग भी विदा हो गए। भीम ने प्रसन्न होकर दमयंती का नल के साथ विधिपूर्वक विवाह संपन्न किया। राजा नल कुछ दिनों तक विदर्भ देश की राजधानी कुंडलपुर में रहे। तब अंतर भीम की अनुमति प्राप्त करके वे अपनी पत्नी के साथ अपनी राजधानी में लौट आए। राजा नल अपनी राजधानी में धर्म के अनुसार प्रजा का पालन करने लगे। सचमुच उनके द्वारा राजा नाम सार्थक हो गया। उन्होंने अश्वमेध आदि बहुत से यज्ञ किए। समय आने पर दमयंती के गर्भ से इंद्रसेन नामक पुत्र और इन्द्र सेना नाम की कन्या का भी जन्म हुआ।।




नल-दमयंती 1


ग्वालियर/शिवपुरी। नर यानि मनुष्य तथा वर माने श्रेष्ठ। नरवर का शाब्दिक अर्थ हुआ श्रेष्ठ मनुष्य। महाभारत काल में नल-दमयंती की प्रेमकथा की जन्म स्थली नरवर ने कई ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव देखे। निषध देश में वीरसेन के पुत्र नल नाम के राजा हो चुके हैं। विदर्भ देश के भीमक राजा की सुपुत्री दमयंती ने इंद्र,वरुण,अग्नि व यम जैसे देवताओं की उपेक्षा करके राजा नल को वरण किया था।

दमयंती द्वारा देवताओं की उपेक्षा से द्वापर व कलियुग नाराज हो गए तथा 12 वर्ष तक राजा नल में कोई दोष नहीं खोज पाए। इस बीच नल व दमयंती के पुत्र इंद्रसेन व पुत्री इंद्रसेना हुए। दंपती को दंडित करने के लिए द्वापर व कलयुग ने राजा नल के छोटे भाई पुष्कर को उकसाया कि वो नल से जुआ खेलें। जुएं में एक बार बैठने के बाद राजा नल पूरी संपत्ति के साथ ही राजपाठ, आभूषण व तन के वस्त्र तक हार गए। 

पानी पीकर पड़े रहे नगर के द्वार पर 
पुष्कर ने राजा नल से कहा कि अब तुम्हारे पास हारने को कुछ भी नहीं बचा, क्या अब तुम अपनी पत्नी को दांव पर लगाओगे। राजा को जुए में हारता देख दमयंती ने अपने बच्चों को सारथी वष्णेय के साथ कुंडिनगर अपने पिता के घर भेज दिया। जुए में सब कुछ हारकर राजा नल केवल एक वस्त्र में अपनी पत्नी के साथ नगर छोड़ कर बाहर आ गए। वह केवल पानी पीकर नगर के द्वार पर पड़े रहे। 

पुष्कर के इस आदेश के बाद कि कोई भी राजा नल के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार नहीं करेगा, ऐसा करने वाले को मृत्यु दंड दिया जाएगा। कोई भी राजा नल को प्रणाम तक नहीं करता था। आखिर राजा नल व दमयंती वन में आ गए। जहां राजा नल ने स्वर्ण पंखों वाले पक्षियों को पकडऩे का प्रयास किया तो वे पक्षी राजा नल का इकलौता वस्त्र भी ले उड़े। हताश व निराश राजा नल ने अपना तन अपनी पत्नी की साड़ी के एक टुकड़े से ढंका तथा इसी निराशा में एक रात वो अपनी पत्नी को धर्मशाला में सोता हुआ छोड़कर चले गए। 

रहने लगी दासी के रूप में 
दमयंती ने अपने पति को खोजने का प्रयास किया, पर वे नहीं मिले। मुसीबत झेलती हुई रानी दमयंती चंदेरी पहुंचीं, जहां राजमहल में दासी के रूप में रहने लगीं। इधर, राजा नल जंगल में लगी आग से एक सर्प के प्राणों की रक्षा करते हैं। सर्प राजा को डंस कर उसके रूप को बदल देता है, साथ ही दो वस्त्र के साथ यह वरदान देता है कि जब तुम्हें अपने रूप परिवर्तन की आवश्यकता होगी, तो मुझे स्मरण करके इन वस्त्रों को पहन लेना, तुम्हारा पहले जैसा रूप हो जाएगा।

मेरे प्यारे छलिया तुम मेरी साड़ी में...
 दमयंती के पिता भीमक ने अपने दामाद व बेटी को ढूंढने के लिए ब्राह्मण भेजे, जिसमें दमयंती तो मिल गई, लेकिन राजा नल का पता नहीं चला। रानी दमयंती ने ब्राह्मणों से कहा कि हर स्थान पर जाकर यह कहना कि मेरे प्यारे छलिया तुम मेरी साड़ी में से आधी फाड़ कर तथा मुझ दासी को सोती छोड़कर कहां चले गए, तुम्हारी वह दासी उसी अवस्था में तुम्हारी वाट जोह रही है। अयोध्या से लौटे एक ब्राह्मण ने बताया कि अयोध्या राजा के दरबार में जब मैंने यह संदेश दिया तो एक कुरूप व्यक्ति रोने लगा। 


बच्चों को देख भर आया पिता का हृदय
रानी दमयंती, राजा नल के तीव्र रथ संचालन की कला के बारे में जानती थी। उसने अपनी मां की सहमति से अयोध्या के राजा ऋतुपर्ण को दमयंती के पुन: विवाह के लिए स्वयंवर का संदेश पहुंचाया और कहा कि स्वयंवर कल ही है। अयोध्या के राजा जिस रथ से आए,उसके सारथी के पास दमयंती ने अपनी सेविका केशनी को भेजा और परखने का प्रयास किया। अंत में उसने अपने दोनों बच्चों को भी सारथी के पास भेज दिया। 

जिन्हें देखकर एक पिता का हृदय भर आया और उसने अपने बच्चों को गले से लगा लिया। दमयंती अपने पति के पास जा पहुंची। राजा नल ने भी अपना रूप बदलकर दमयंती को पूर्ववत पत्नी का स्नेह दिया। ऋतुपर्ण की सीखी पाशों की विद्या से राजा नल ने पुन: राजपाठ व वैभव प्राप्त कर लिया। राजा नल के नाम पर ही इस नगर का नाम पहले नलपुर और बाद में बिगड़कर नरवर हो गया।
नल-दमयन्ती विवाह महाभारत वनपर्व के नलोपाख्यानपर्व के अंतर्गत अध्याय 57 में स्वयंवर में दमयन्ती द्वारा नल का वरण कर लेना, देवताओं का नल को वर देना, देवताओं और राजाओं का प्रस्थान, नल-दमयन्ती का विवाह एवं नल का यज्ञानुष्ठान और संतानोत्पादन के बारे में बताया गया है। जिसका उल्लेख निम्न प्रकार है[1]- नल का दमयन्ती से वार्तालाप करना कि मैं स्वयंवर में उन देवताओं के समीप ही आपका वरण कर लूंगी। महाबाहो! ऐसा होने पर आपको दोष नहीं लगेगा’। नल द्वारा देवताओं को दमयन्ती का संदेश सुनाने के पश्चात् की कथा इस प्रकार है- बृहदश्व मुनि कहते हैं- राजन! तदनन्तर शुभ समय, उत्तम तिथि तथा पुण्यदायक अवसर आने पर राजा भीम ने समस्त भूपालों को स्वयंवर के लिये बुलाया। यह सुनकर सब भूपाल कामपीड़ित हो दमयन्ती को पाने की इच्छा से तुरन्त चल दिये। रंगमण्डप सोने के खम्भों से सुशोभित था। तोरण से उसकी शोभा और बढ़ गयी थी। जैसे-जैसे बडे़-बड़े सिंह पर्वत की गुफा में प्रवेश करते हैं, उसी प्रकार उन नरेशों ने रंगमण्डप में प्रवेश किया। वहाँ सब भूपाल भिन्न-भिन्न आसनों पर बैठ गये। सबने सुगन्धित फूलों की माला धारण कर रक्खी थी और सबके कानों में विशुद्ध मणिमय कुण्डल झिलमिला रहे थे। व्याघ्रों से भरी हुई पर्वत गुफा तथा नागों से सुशोभित भोगवती पुरी की भाँति वह पुण्यमयी राजसभा नरश्रेष्ठ भूपालों भरी दिखायी देती थी। वहाँ भूमिपालों की (पांच अंगुलियों से युक्त) परिघ-जैसी मोटी भुजाएं आकार-प्रकार और रंग में अत्यन्त सुन्दर तथा पांच मस्तक वाले सर्प के समान दिखायी देती थीं। जैसे आकाश में तारे प्रकाशित होते हैं, उसी प्रकार सुन्दर केशांत भाग से विभूषित एवं रुचिर नासिका, नेत्र और भौहों से युक्त राजाओं के मनोहर सुख सुशोभित हो रहे थे। तदनन्तर अपनी प्रभा से राजाओं के नयनों को लुभाती और चित्त को चुराती हुई सुन्दर मुखवाली दमयन्ती ने रंगभूमि में प्रवेश किया। वहाँ आते ही दमयन्ती के अंगों पर उस महामना नरेशों की दृष्टि पड़ी। उसे देखने वाले राजाओं में से जिसकी दृष्टि दमयन्ती के जिस अंग पर पड़ी, वही लग गयी, वहाँ से हट न सकी। भारत! तत्पश्चात् राजाओं के नाम, रूप, यश और पराक्रम आदि का परिचय दिया जाने लगा। भीमकुमारी दमयन्ती ने आगे बढ़कर देखा, यहाँ तो एक जगत पांच पुरुष एक ही आकृति के बैठे हुए हैं। उन सबके रूप-रंग आदि में कोई अन्तर नहीं था। वे पांचों नल के ही समान दिखायी देते थे। उन्हें एक जगह स्थित देखकर संदेह उत्पन्न हो जाने से विदर्भराजकुमारी वास्तविक राजा नल को पहचान न सकी। वह उनमें से जिस-जिस व्यक्ति पर दृष्टि डालती, उसी-उसी को राजा नल समझने लगती थी। वह भाविनी राजकन्या बुद्धि से सोच-विचारकर मन-ही-मन तर्क करने लगी। अहो! मैं कैसे देवताओं को जानूं और किस प्रकार राजा नल को पहचानू।’ इस चिंता में पड़कर विदर्भराजकुमारी दमयन्ती को बड़ा दुःख हुआ। भारत! उसने अपने सुने हुए देवचिह्नों पर भी विचार किया। वह मन-ही-मन कहने लगी, मैंने बडे़-बुढे़ पुरुषों से देवताओं की पहचान कराने वाले जो लक्षण या चिह्र सुन रक्खे हैं, उन्हें यहाँ भूमि पर बैठे हुए इन पांच पुरुषों में से किसी एक में भी नहीं देख पाती हूँ।’ उसने अनेक प्रकार से निश्चय और बार-बार विचार करके देवताओं की शरण में जाना ही समयोचित कर्तव्य समझा। तत्पश्चात् मन एवं वाणीद्वारा देवताओं को नमस्कार करके दोनों हाथ जोड़कर कांपती हुई वह इस प्रकार बोली-‘मैंने हंसों की बात सुनकर निषधनरेश नल का पतिरूप में वरण कर लिया है। इस सत्य के प्रभाव से देवता पतिरूप में वरण कर लिया है। इस सत्य के प्रभाव से देवता लोग स्वयं ही मुझे राजा नल की पहचान करा दें। ‘यदि मैं मन, वाणी एवं क्रिया द्वारा कभी सदाचार से च्युत नहीं हुई हूँ तो उस सत्य के प्रभाव से देवता लोग मुझे राजा नल की प्राप्ति करावें। ‘यदि देवताओं ने उन निषध नरेश नल को ही मेरा पति निश्चित किया हो तो उस सत्य के प्रभाव से देवता लोग मुझे उन्हीं को बता दें। ‘यदि मैंने नल की आराधना के लिये ही यह व्रत आरम्भ किया हो तो उस सत्य के प्रभाव से देवता मुझे उन्हीं को बता दें। ‘महेश्वर लोकपालगण अपना रूट प्रकट कर दें, जिससे मैं पूण्यलोक महाराज नल को पहचान सकूं। दमयन्ती का वह करूण विलाप सुनकर तथा उसके अंतिम निश्चय, नल विषयक वास्वविक अनुराग, विशुद्ध हृदय, उत्तम बुद्धि तथा नल के प्रति भक्ति एवं प्रेम देखकर देवताओं ने दमयन्ती के भीतर वह यथार्थ शक्ति उत्पन्न कर दी, जिससे उसे देवसूचक लक्षणों का निश्चय हो सके। अब दमयन्ती ने देखा-सम्पूर्ण देवता स्वेदरहित हैं- उनके किसी अंग में पसीने की बूंद नहीं दिखायी देती, उनकी आंखों की पलके नहीं गिरती हैं। उन्होंने जो पुष्प मालाएं पहन रक्खी हैं, वे नूतन विकार से युक्त हैं। वे सिंहासनों पर बैठे हैं, किंतु अपने पैरों से पृथ्वीतल का स्पर्श नहीं करते हैं और उनकी परछाई नहीं पड़ती है। उन पांचों में एक पुरुष ऐसे हैं, जिसकी परछाई पड़ रही है। उनके गले की पुष्प माला कुम्हला गयी है। उनके अंगों में धूलकण और पसीने की बूंदे भी दिखायी पड़ती हैं। वे पृथ्वी का स्पर्श किये बैठे हैं और उनके नेत्रों की पलके गिरती हैं। इन लक्षणों से दमयन्ती ने निषधराज नल को पहचान लिया। भरतकुलभूषण पाण्डुनन्दन! राजकुमारी दमयन्ती ने उन देवताओं तथा पुण्यश्लोक नल की ओर पुनः दृष्टिपात करके धर्म के अनुसार विषधराज नल का ही वरण किया। विशाल नेत्रों वाली दमयन्ती ने लजाते-लजाते नल के वस्त्र का छोर पकड़ लिया और उनके गले में परम सुन्दर फूलों का हार डाल दिया। इस प्रकार वरवर्णिनी दमयन्ती ने राजा नल का पति रूप में वरण कर लिया। फिर तो दूसरे राजाओं के मुख में सहसा सहसा ‘हाहाकार’ का शब्द निकल पड़ा। भारत! देवता और महर्षि वंहा साधुवाद देने लगे। सबने विस्मित होकर राजा नल की प्रशंसा करते हुए इनके सौभाग्य को सहारा। कुरुनन्दन! वीरसेन कुमार नल ने उल्लसित हृदय से सुन्दरी दमयन्ती को आश्वासन देते हुए कहा- ‘कल्याणी! तुम देवताओं के समीप जो मुझ-जैसे पुरुष का वरण कर रही हो, इस अलौकिक अनुराग के कारण अपने इस पति को तुम सदा अपनी प्रत्येक आज्ञा के पालन में तत्पर समझो। ‘पवित्र मुसकानवाली देवि! मेरे इस शरीर में जब तक प्राण रहेंगे, तब तक तुम में मेरा अनन्य अनुराग बना रहेगा, यह मैं तुमसे सच्ची प्रतिज्ञा करके कहता हूँ। इसी प्रकार दमयन्ती ने भी हाथ जोड़कर विनीत वचनों द्वारा महाराज नल का अभिनन्दन किया। वे दोनों एक दूसरे को पाकर बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने सामने अग्नि आदि देवताओं को देखकर मन ही मन उनकी ही शरण ली। दमयन्ती ने जब नल को वरण कर लिया, तब उन सब महातेजस्वी लोकपालों ने प्रसन्नचित्त होकर नल को आठ वरदान दिये। शचीपति इन्द्र ने प्रसन्न होकर निषधराज नल को यह वर दिया कि[2]हविष्यभोक्ता अग्निेव नल को अपने ही समान तेजस्वी लोक प्रदान किये और यह भी कहा कि ‘राजा नल जहाँ चाहेंगे, वही मैं प्रकट हो जाऊंगा’। यमराज ने यह कहा कि ‘राजा नल की बनाई हुई रसोई में उत्तमात्तम एवं स्वाद उपलब्ध होगा और धर्म में इनकी दृढ़ निष्ठा बनी रहेगी’। जल के स्वामी वरुण ने नल की इच्छा के अनुसार जल प्रकट होने का वर दिया और यह भी कहा कि ‘तुम्हारी पुष्पमालाएं सदा उत्तम गन्ध से सम्पन्न होगी।’ इस प्रकार सब देवताओं ने दो-दो वर दिये। इस प्रकार राजा नल को वरदान देकर वे देवता लोग स्वर्गलोक को चले गये। स्वयंवर में आये हुए राजा भी विस्मयविमुग्ध हो नल और दमयन्ती के विवाहोत्सव का-सा अनुभव करते हुए प्रसन्नतापूर्वक जैसे आये थे, वैसे लौट गये। सब नरेशों के विदा हो जाने पर महात्मा भीम ने बड़ी प्रसन्नता के साथ नल-दमयन्ती का शास्त्रविधि से अनुसार विवाह कराया। मनुष्यों में श्रेष्ठ निषधनरेश नल अपनी इच्छा के अनुसार कुछ दिनों तक ससुराल में रहे, फिर विदर्भनरेश भीम की आज्ञा ले (दमयन्ती सहित) अपनी राजधानी को निकल चले गये। राजन! पुण्यश्लोक महाराज नल ने भी उस रमणीरत्न को पाकर उसके साथ उसी प्रकार विहार किया, जैसे शची के साथ इन्द्र करते हैं। राजा नल सूर्य के समान प्रकाशित होते थे। वीरवर नल अत्यन्त प्रसन्न कह कर अपनी प्रजा का धर्मपूर्वक पालन करते हुए उसे प्रसन्न रखते थे। उन बुद्धिमान नरेश ने बहुषनन्दन ययाति की भाँति अश्वमेध तथा पर्याप्त दक्षिणा वाले दूसरे बहुत-से यज्ञों का भी अनुष्ठान किया। तदनन्तर देवतुल्य राजा नल ने दमयन्ती के साथ रमणीय वनों और उपवनों में विहार किया। महामना नल ने दमयन्ती के गर्भ से इन्द्रसेन के नामक एक पुत्र और इन्द्रसेना नाम वाली एक कन्या को जन्म दिया। इस प्रकार यज्ञों का अनुष्ठान तथा सुखपूर्वक विहार करते हुए महाराज नल ने धन-धान्य सम्पन्न वसुन्धरा का पालन किया।


 नल और दमयंती की प्रेम कहानी # -2

एक जैसे दिख रहे उन पाँचो राजा नल में से दमयंती ने असली राजा नल को पहचान लिया और  बस ख़ुशी ख़ुशी  नल के गले में वरमाला डाल दी |

यह देख कर चारो देवता अपने असली रूप में आ गए और खुश होकर उन दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा .. सचमुच तुम दोनों का प्यार सच्चा है |

अग्नि देवता ने नल को आशीर्वाद देते हुए कहा … तुम कभी अग्नि में जलोगे नहीं | अग्नि का तुम पर कोई असर नहीं होगा |

वरुण देवता ने कहा … तुम कभी जल में डूबोगे नहीं | तुन्हें जल कोई हानि नहीं पहुँचा सकता है |

यम  ने आशीर्वाद देते हुए कहा .. तुम भोजन बनाने के मामले में सबसे अव्वल होगे | जो भी तुम्हारे हाथ का खाना खायेगा,  बस तुम्हारा हो जायेगा |

इस तरह वे देवता लोग आशीर्वाद देकर जा रहे थे कि रास्ते में शनि देव  मिल गए |

इन्द्र देव ने पूछा …आप कहाँ जा रहे है ?

तो शनि देव ने  कहा …  दमयंती का आज स्वयंवर है, मैं  उसी में जा रहा हूँ |

लेकिन उसने तो नल को अपना वर चुन लिया है | आप को आने में देरी हो गई |

शनि देव  खुद ही दमयंती से विवाह करना चाहते थे । अपने आगमन पर,  वह इस बात से अनजान थे  कि उन्हें  स्वयंवर के लिए बहुत देर हो चुकी है।

नल के वर चुने जाने से क्रोधित हो कर शनि देव ने उन्होंने कहा … नल के राज्य के पतन का कारण बनने की कसम खाता हूँ । मैं उसे दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर कर दूंगा | 

लेकिन इसके लिए शनि देव को 12 वर्षों तक इंतज़ार करना पड़ा उनको अपने प्रभाव में लेने के लिए |

इधर विवाह के बाद, दमयंती और नल, दोनों ख़ुशी – ख़ुशी जीवन बिताने लगे | दमयन्ती पतिव्रताओं में शिरोमणि थी। अभिमान तो उसे कभी छू भी न सकता था।

समयानुसार दमयन्ती के गर्भ से एक पुत्र और एक कन्या का जन्म हुआ। दोनों बच्चे माता-पिता के अनुरूप ही सुन्दर रूप और गुण से सम्पन्न थे ।  इस तरह 12 वर्ष बीत गए |

लेकिन समय सदा एक-सा नहीं रहता, दुःख-सुख का चक्र निरन्तर चलता ही रहता है। वैसे ही एक दिन नल ने पूजा के लिए जाते हुए अशुद्ध पैर से मंदिर में प्रवेश कर गए और उस दिन शनि देव को उन्हें अपने चंगुल में लेने का मौका मिल गया | नल शनिचरा ग्रह से ग्रसित हो गए |

 वैसे तो महाराज नल गुणवान् ,  धर्मात्मा तथा पुण्य करने वाले  थे, किन्तु उनमें एक दोष था — जुए का व्यसन। 

नल के एक भाई का नाम पुष्कर था। वह नल से अलग रहता था।

शनि के प्रभाव में आकर नल एक दिन अपने भाई पुष्कर को  जुए के लिए आमन्त्रित किया।  खेल आरम्भ हुआ ।  शनि के प्रभाव में नल का भाग्य प्रतिकूल हो गया ।

उस जुए में नल हारने लगे, सोना, चाँदी, रथ, राजपाट सब हाथ से निकल गया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें अपने राज्य से बाहर जाना पड़ा |

वे एक राजा से अब  भिक्षुक बन कर दर – दर की ठोकरे खाने लगे |

उन्होंने अपने शरीर के सारे वस्त्राभूषण उतार दिये थे । केवल एक वस्त्र पहनकर नगर से बाहर निकले । दमयन्ती ने भी मात्र एक साड़ी में पति का अनुसरण किया ।

ऐसे समय में दमयंती उनकी हमराही बनीं |  

लेकिन उन दोनों की स्थिति दयनीय थी |  वह यहां – वहां  रह कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे |

महारानी दमयन्ती ने प्रतिकूल समय जानकर अपने दोनों बच्चों को अपने पिता के पास विदर्भ देश की राजधानी कुण्डिनपुर भेज दिया था |

एक दिन राजा नल ने  जंगल में विचरते समय सोने के पंख वाले एक पक्षी को देखा । राजा नल ने सोचा, यदि इन्हें पकड़ लिया जाय तो इनको बेचकर निर्वाह करने के लिए कुछ धन कमाया जा सकता है।

ऐसा विचारकर उन्होंने अपने पहने  हुए वस्त्र को खोलकर उस पक्षी पर फेंका । लेकिन  पक्षी उनका वह वस्त्र लेकर उड़ गया ।

और उस पक्षी के जाते हुए कहा… अरे नल, पता है मैं  कौन हूँ ?

हम तो तेरे जुए में चलने वाले पासे है, जिसके कारण, बस तेरे शरीर  पर यही एक वस्त्र बचा था |  अब तेरा वह वस्त्र भी  मैं ले कर जा रहा हूँ |

राजा नल के पास तन ढकने के लिए भी कोई वस्त्र न रह गया। नल अपनी अपेक्षा दमयन्ती के दुःख से अधिक व्याकुल रहते थे, क्योंकि उसके दुःख का कारण स्वयं को ही  मानते थे ।

एक दिन दोनों जंगल में एक वृक्ष के नीचे एक ही वस्त्र से तन छिपाये पड़े थे। दमयन्ती को थकावट के कारण नींद आ गयी ।

राजा नल ने सोचा, दमयन्ती को मेरे कारण बड़ा दुःख सहन करना पड़ रहा है। यदि मैं इसे इसी अवस्था में यहीं छोड़कर चल दूँ तो यह किसी तरह अपने पिता के पास पहुँच जायगी।

यह विचार कर उन्होंने उसकी आधी साड़ी को काट लिया और उसी से अपना तन ढककर तथा दमयन्ती को उसी अवस्था में छोड़ कर वे चल दिये ।

जब दमयन्ती की नींद टूटी तो बेचारी अपने को अकेला पाकर करुण – विलाप करने लगी।

भूख और प्यास से  वह व्याकुल थी तभी वहाँ एक बड़ा सा अजगर  को अपने सामने पाया |

अजगर अपनी भूख मिटाने  के लिए दमयंती को  निगलने लगा।

दमयन्ती की चीख पुकार  सुनकर उधर से गुज़र रहे एक व्याध ने देखा और उसने अजगर को मार दिया |

और  दमयंती को  अजगर का ग्रास होने से बचाया।  किंतु व्याध स्वभाव से दुष्ट था। वह दमयन्ती के सौन्दर्य पर मुग्ध हो गया और उसे अर्धनग्न अवस्था में देख कर उसकी काम वासना जाग उठी |

 वह दमयंती  को  अपनी काम-पिपासा का शिकार बनाना चाहा।

दमयन्ती अकेला असहाय इस जंगल में उस व्याध के सामने थी | उसका कमजोर शरीर व्याध से बचने में असमर्थ पा रही थी | 

तभी दुखी होकर वह व्याध को  श्राप देते हुए बोली —‘यदि मैंने अपने पति राजा नल को छोड़कर किसी अन्य पुरुष का कभी चिन्तन न किया हो तो इस पापी व्याध के जीवन का अभी अन्त हो जाय।

दमयन्ती की बात पूरी होते ही व्याध के ऊपर एक बिजली गिरी और वह मृत्यु को प्राप्त हुआ।

परेशान दमयंती उस दुष्ट से बचकर नल को ढूँढने चल दी | तभी कुछ दूर चलने के बाद उसे कुछ लोगों का कारवां दिखा | वो उन्ही लोगों के साथ चलने लगी  |

वो सुन्दर दमयंती भूख और परेशानी  के कारण भिखारिन लग रही थी | उनलोगों ने उसे भिखारिन समझ कर खाना खिलाया और  फिर दमयंती भी उन लोगों के साथ चलते हुए छेदी नगर पहुँच गयी |

वहाँ की रानी की  नज़र दमयंती पर  पड़ी तो उसे लगा कि यह कोई राजसी परिवार की लगती है हालाँकि उसकी वेश भूषा भिखारिन जैसी थी |

रानी को उस पर दया आ गयी और उसे  अपने महल में रख लिया |

दूसरी तरफ , नल आधी साड़ी से अपने बदन को ढके जंगल में चलते जा रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक तरफ जंगल में आग लगा हुआ है और उसमे एक सांप जल रहा है |

नल को आग से न जलने का वरदान प्राप्त था इसलिए वे आग के अन्दर चले गए | उन्होंने वहाँ एक अजीब स्थिति देखा ..वो सांप का आधा  शरीर पुरुष का था | उन्होंने  उस सांप को आग से बचा लिया |

सांप ने कहा .. मैं  करकोटा  हूँ |  तुमने मुझे बचा लिया,  इसलिए मैं भी तुम्हारी   मदद करना चाहता हूँ | तुम मुझे गोद में उठा कर दस कदम चलो फिर मैं तुम्हे एक उपहार दूंगा |

नल ने ऐसा ही किया | लेकिन दस कदम पार करते ही उस सांप ने नल को डंस लिया |

उसके डसते ही नल का शरीर नीला पड़  गया और वे एक कुरूप बौना बन गए |

नल ने अपनी ऐसी हालत देख कर करकोटा  से कहा… मैंने तो आपकी मदद की थी लेकिन बदले में आप ने यह क्या कर दिया | .. मुझे बदसूरत बौना बना दिया |

मैं तो पहले से बहुत परेशान हूँ और ऐसे में तो मेरी दमयंती मिल भी गयी तो  मुझे पहचानने से इनकार कर देगी | नल  दुखी होकर वही बैठ कर विलाप करने लगा |

इस पर कारकोटा ने कहा …तुम दुखी मत हो | मैंने तुम्हारी  भलाई के लिए  ऐसा किया है | तुम्हारे अन्दर शनि का वास है इसलिए तुम्हारी यह दशा हो रही है | हमारे डसने से वह शनि  का प्रभाव समाप्त हो गया है |

अब  तुम्हारे  पुराने सभी गुण  सब वापस तुम्हारे पास आ जायेंगे |

तुम भोजन बनाने में माहिर हो जाओगे, तुम फिर से अच्छे घुड़सवार बन जाओगे और जिस जुआ के कारण  तुम्हारा यह हाल हुआ  है, अब उस जुआ में तुम्हे कोई भी नहीं हरा सकता है |

 वैसा तुम्हे आशीर्वाद देता हूँ  |  तुम यहाँ से सीधे अयोध्या के राजा के पास जाओ और उनका सेवा में लग जाओ |



Comments

Popular posts from this blog

कथा नल दमयंती || 102. || राजा भीम को संतान प्राप्ति का वरदान

कथा नल दमयंती || 00. || प्रस्तावना

नल और दमयंती भाग 03